*कलश यात्रा में शामिल कई महिलाओं की चेन हुईं चोरी*

 *कलश यात्रा में शामिल कई महिलाओं की चेन हुईं चोरी*


मैनपुरी-खरपरी में शनिवार से शुरू हो रही श्री शिव महापुराण से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिला चोरों ने कई महिलाओं के गले से चेन तोड़ीं। पुलिस ने मौके से संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।

शुक्रवार को श्री शिव महापुराण कथा आयोजन से पूर्व सिर पर कलश लिए महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान कुछ महिला चोर भी वारदात अंजाम देने के लिए पीले कपड़े पहन कर यात्रा में साथ हो लीं। स्टेशन रोड पर दो महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली गई। जिससे आयोजन में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा में लगे पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने महिला चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच कई अन्य महिलाओं की चेन भी टूटने की जानकारी हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती व कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से चैन भी बरामद हुईं। हालांकि पुलिस की ओर से बरामदगी के संंबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। चोरी का शिकार हुईं सुमन चौहान निवासी खरगजीत नगर, रीना चौहान निवासी अध्यापक कॉलोनी, प्रतिभा पावर हाउस रोड के अलावा सात से अधिक महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर चेन चोरी के संबंध में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सेंगर ने बताया की पकड़ी गईं महिला चोरों से पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ