*धर्म की नगरी वृंदावन में विपिन मिश्रा नामक संत नाबालिक के साथ कर रहा है यौन शोषण, पुलिस बनी मूकदर्शक*

 *धर्म की नगरी वृंदावन में विपिन मिश्रा नामक संत नाबालिक के साथ कर रहा है यौन शोषण, पुलिस बनी मूकदर्शक*


मथुरा- एक तरफ योगी और मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है और बेटियों को संरक्षण देने की बात कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा के वृन्दावन में विपिन मिश्रा उर्फ बृज आनंद सरस्वती नामक एक ढोंगी संत उन्हीं बालिकाओं को यौन शोषण का शिकार बना रहा है और सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मनसा के ऊपर कालिक पोतता नजर आ रहा है

आपको बताते चलें कि मामला वृंदावन के श्री कृष्ण कृपा आश्रम हित हरिवंश नगर का है जोकि थाना वृंदावन के अदधा चौकी क्षेत्र अंतर्गत है जहां पर दयानंद सरस्वती वीडियो में एक बालिका के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है बताते चलें कि वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम विपिन मिश्रा उर्फ ब्रजानंद सरस्वती है बताते चलें ब्रजानंद सरस्वती की इस हरकत से स्थानीय निवासियों में भय का माहोल बना हुआ है लोग संत महात्माओं को भी हीन भावना से देख रहे हैं

जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक परम संत हैं और मथुरा जनपद पर विशेष रुप से उनकी दृष्टि बनी हुई है ऐसी पावन नगरी में ऐसे दुराचारी संत पर कोई भी कार्यवाही ना होना कहीं ना कहीं पुलिस की संलिप्तता को भी दर्शाता है आखिर क्यों ऐसे भू माफिया और दुराचारी संत को पुलिस प्रोत्साहन मिला हुआ है क्यों पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार पूर्व में भी ब्रज आनंद सरस्वती के विरुद्ध कई प्रार्थना पत्र थाना हाजा को प्राप्त हो चुके हैं किंतु लीपापोती अद्धा चौकी इंचार्ज द्वारा करके दोषी को साफ बचा लिया जाता है  

पूर्व में भी पत्रकार संदीप चतुर्वेदी द्वारा सविता पलता के आश्रम पर असंवैधानिक वसीयत वसीयत कर्ता को धोखा देकर करा ले गई थी और संपूर्ण भाग पर विपिन मिश्रा द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसकी बाबत पत्रकार संदीप चतुर्वेदी ने कई प्रार्थना पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जिनकी जांच में बार-बार भ्रामक रिपोर्ट अधिकारियों के समक्ष थाना वृंदावन द्वारा प्रेषित की गई और विपिन मिश्रा को बचाया गया उसका ही यह परिणाम है कि दोषी के हौसले बुलंद हो गए और आज बेटियों के साथ ऐसी घृणित घटना हो रही है

सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार अन्य महिलाओं के साथ भी विपिन मिश्रा बलात्कार का प्रयास कर चुका है जिन्होंने नाम ना बताए जाने की सूरत में संपूर्ण जानकारी दी तथा कुछ नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र देने की बात कही है

अब देखना यह होगा कि ऐसे दुराचारी संत के खिलाफ पुलिस विभाग क्या कार्यवाही अमल में लाता है या पूर्व की भांति ही पुलिस विभाग द्वारा दोषी को बचाने का प्रयास किया जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ