*हरी झण्डी दिखाकर श्यामों से दिल्ली बस सेवा शुरु,खुशी की लहर* आगरा

 *हरी झण्डी दिखाकर श्यामों से दिल्ली बस सेवा शुरु,खुशी की लहर*

-----------------‐--------------------------


आगरा ।आगरा शमसाबाद रोड स्थित माँ दुर्गा देवी मन्दिर पर आज 8 सुबह बजे उत्तर प्रदेश सडक परिवहन निगम की ईदगाह डिपो की बस का झण्डी दिखा कर रास्ट्रीय दिव्यांग संघ के रास्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने किया ।चालक श्री ओमप्रकाश व परिचालक श्री योगेन्द्र सिंह का श्री नेमीचंद मुखिया जी ने साफा बाँध कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए ।श्री लोधी ने कहा कि इस बस सेवा से हमारे समूचे क्षेत्र की जनता को भारी सुबिधा मिलेगी समस्त जनता का आभार प्रकट किया तथा सहायक प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह राजपूत (ईदगाह) का भी आभार वयक्त किया बस सुबह 8 बजे से श्यामो से दिल्ली के लिए रोज जाया करेगी ।इस अवसर पर श्री बहादुर सिंह,शिव शंकर,राजेंद्र सिंह गौ सेवक,दयाशंकर,विजय सिंह भाजपा नेता,बिजेन्द्र सिंह फौजी,निरंजन सिंह,पूरन सिंह,बन्टू राजपूत,श्री नेमीचंद मुखिया आदि गणमान्य उपस्थित थे ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ