*ग्राम चौपाल का मज़ाक उड़ाते नोडल अधिकारी मनोज कुमार, नहीं आते अधिकारी- ब्लॉक प्रमुख*

 *ग्राम चौपाल का मज़ाक उड़ाते नोडल अधिकारी मनोज कुमार, नहीं आते अधिकारी- ब्लॉक प्रमुख*



आगरा/खंदौली। विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत पोईया में ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गांव को शहर की तरह विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में ओडीएफ योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत को अतरिक्त धनराशि भी दी जा रही है। सरकार का प्रयास है गांव गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और गांव की समस्यायों का निस्तारण चौपाल के माध्यम से किया जाए। शुक्रवार को खंदौली ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत पोईया व खांडा में ग्राम चौपाल पंचायत घर पर आयोजन किया गया। ग्राम जन चौपाल के दौरान पेयजल समस्या, आंगनवाड़ी , शौचालय, राशन डीलर द्वारा खाद्यान न दिए जाने व साफ सफाई संबंधी कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका भौतिक सत्यापन कर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल में नामित नोडल अधिकारी मनोज कुमार जो वर्तमान में जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर तैनात है, अनुपस्थित रहे। इनके वेतन काटने हेतु जिलाधिकारी आगरा को ब्लॉक प्रमुख द्वारा पत्र लिखा गया है। साथ ही ग्राम पंचायत में स्थित तीन राशन डीलर भरत, जितेंद्र, भुजवेंद्र भी अनुपस्थित रहे। बताते चलें ब्लॉक प्रमुख द्वारा पूर्व में भी ग्राम पंचायत धोर्रा मे आयोजित जन चौपाल मे किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी के न पहुंचने पर जिला मजिस्ट्रेट को इसकी शिकायत की गई थी उन्होंने बताया इस पर वर्तमान मे कार्यवाही प्रचलित है इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी कमलकांत, ग्राम सचिव राजकुमार, लेखपाल मनोज कुमार, पंचायत सहायक शैलेश मौर्य, सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय सिंह एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ