*वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचायें, बच्चों की तरह वृक्षों का करें पालन- कोतवाल सिंह शाक्य*
बिछवां - वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचायें और बच्चों की तरह व्रक्षों का पालन करें तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। ये बात बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवगंज में कालसेंन महाराज के प्रांगण में व्रक्षारोपण करते हुए ग्राम प्रधान कोतवाल सिंह शाक्य ने कही। कालसेंन महाराज मंदिर के प्रांगण में लगभग एक सैकड़ा नींम , जामुन , अमरुद, आंवला, वेल आदि के व्रक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी व्रक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है किन्तु हमें वहुपयोगी व्रक्षों पर अधिक फोकस करना चाहिए। ऐसे व्रक्ष हमें आक्सीजन , फल , फूल , छाया, खाद देने के साथ साथ बादलों को भी आकर्षित करते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोतवाल सिंह शाक्य, चेतराम शाक्य , मिंन्टू वर्मा, कुलदीप कुमार, अंशुल परिहार, राजीव कुमार, सनी शाक्य , सचिन शर्मा, मिथिलेश कुमारी, पुष्पा देवी, अनीता कुमारी, रजनी, सुभाष चन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ