*गांव सहारा में मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर*

 *गांव सहारा में मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर*

बिछवां-थाना क्षेत्र के एक गांव में वीती रात मैन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गये और बक्सों के ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी व बर्तन, कपड़े चोरी कर लिए। सुबह जगार होने पर चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी राजीव कुमार सिंह चौहान पुत्र रघुनाथ सिंह चौहान के घर में वीते गुरुवार की रात किसी समय अज्ञात चोर मैनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गये। घर के लोग गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। चोरों ने अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे चांदी, सोने के जेवरात जिनमें तीन जोड़ी चांदी की तोड़िया , एक जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की अंगूठी व एक सोने की जंजीर व 10 हजार की नकदी तथा कपड़े, पीतल के बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब जगार हुई तो जब घर के लोग छत से उतर कर नीचे आये तो बिखरा हुआ सामान देख दंग रह गए। चोरों ने लगभग दो लाख रुपए की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खोजवींन करने पर एक बक्सा गांव से बाहर खेतों में पड़ा मिला। चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। छानवीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ