*राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा हेतु रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया*
*कुरावली* -राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्यो द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन किये जाने की शपत दिलाई गई।
मैंनपुरी जनपद के थाना कुरावली में शुक्रवार के दिन 21 जुलाई 2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरावली में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया। रोड़ सेफ्टी क्लब में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव पोखाल सभी प्राध्यापक एवं महाविद्यालय की छात्रायें मौजूद रही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंजना जादोन ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित चिन्हों तथा नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नीरज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में सर्वाधिक मृत्यु दोपहिया वाहन चालकों की होती है इसलिए दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन ' का इस्तेमाल न करें। डॉ. अल्पी मित्तल ने जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से सभी छात्राओं को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. संजीव पौखाल ने उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाये जा रहे दिनांक 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में डॉ. संजीव पोखाल, डॉ. अंजना जादोन, डॉ. नीरज, डॉ. अल्पी मित्तल, व महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। तो वही छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और सड़क पर चलते समय नियमो का ख्याल रखने की बाद कही।

0 टिप्पणियाँ