*त्योहारों पर किसी भी प्रकार की अशांति नहीं होगी बर्दाश्त पीस कमेटी की बैठक संपन्न*
बिछवां -थाना बिछवां में मुहर्रम , हरियाली तीज, नाग पंचमी , रक्षाबंधन के द्रष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने पीस कमेटी की बैठक की। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान के साथ साथ संभावित लोग मौजूद रहे।
पीस कमेटी में बोलते हुए थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने कहा कि इस समय मुहर्रम, कांवड़ यात्रा, चल रही है वहीं हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी का त्योहार आने वाला है। जिसे लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनायें। जिस किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अगर कहीं कोई अराजक तत्व दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, के साथ साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान अनिल कुमार, राघव यादव, राजू पांडेय, दलवीर सिंह , कमलेश शाक्य, धर्मवीर सिंह,कोतवाल शाक्य, शिवरतन शाक्य, अमर सिंह, क्रपाल सिंह, इकरार खां , नबाब खां, रामेश्वर दयाल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ