*जिलाधिकारी ने टॉर्च रैली को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

 *जिलाधिकारी ने टॉर्च रैली को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया* 

अवनीश कुमार मैनपुरी 

मैनपुरी - जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 की मशाल, टॉर्च रैली को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि खेलों के विकास, खेल-कूद की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने, बच्चों के अंदर खेल- -कूद की भावनाओं को विकसित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों तक खेलकूद कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, विद्यालयों में निरतंर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर छात्र-छात्राओं को उनके रूचि के अनुसार खेलों में प्रतिभाग किया जा रहा है, ताकि हमारे देश के बच्चे, युवा आगे बढ़कर बेहतरीन खिलाड़ी बनकर अपना, अपने देश का

नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया केंद्रों पर शासन द्वारा अच्छे प्रशिक्षक, उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है ताकि राष्ट्रीय आयोजनों के लिए खिलाड़ी खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। श्री सिंह ने रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के प्रतिभागियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में कुछ समय अपनी रूचि के खेल में अवश्य दें, खेलने से जहां एक ओर शारीरिक, मानसिक सेहत में सुधार होता है वहीं दूसरी ओर

खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं, सामुदायिक कोचिंग विकास, खेलों के मैदानों, स्कूल के बच्चों का शारीरिक विकास, विकलांगों के बीच खेलों को बढ़ावा देने हेतु गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग स्कूलों कालेजों के बच्चों को हिस्सा लेने का मौका मिला है, आयोजन के अंतर्गत चुने गए छात्रों के कौशल विकास हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। रैली में जनपद के खिलाड़ियों, विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं, युवा मंगल दल के सदस्यों, पीआरडी जवानों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स, समाज सेवियों, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, टॉर्च रैली का आयोजन पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करहल चौराहे होते हुए वापस स्टेडियम तक किया गया, टॉर्च रैली के साथ लखनऊ से आए टीम के इंचार्ज प्रिंस तिवारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया रैली की समाप्ति के उपरांत सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में खेलो इण्डिया यूनीवर्सल गेम्स 2022 की टॉर्च रैली के परिप्रेक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही जनपद के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो इशरत अली. राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित महेन्द्र प्रताप सिंह, सरिता देवी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, कीडा अधिकारी सुनील कुमार, प्रदीप चौहान, राघवेन्द्र दुबे, लव मोहन, आलोक गुप्ता, अमर यादव, स्वतंत्र सिंह, राकेश सिंह, प्रवीन कुमार विमल, अमरीश आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ