*जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ आयोजित की बैठक*

 *जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ आयोजित की बैठक*

अवनीश कुमार 


मैनपुरी - जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ आयोजित बैठक में कहा कि जनपद में कुल घरेलू संयोजनों की संख्या कुल परिवारों की संख्या के सापेक्ष कम है, जनपद में 03 लाख 13 हजार हाउसहोल्ड के सापेक्ष मात्र 02 लाख 41 हजार व्यक्तियों द्वारा ही विद्युत कनेक्शन लिये गये हैं, अभी जनपद में लगभग 72 हजार परिवार ऐसे हैं जिनके द्वारा विद्युत कनेक्शन नहीं लिये गये हैं। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि अवशेष परिवारों को चिन्हित कर प्राथमिकता पर विद्युत संयोजन स्वीकृत किये जायें. उ. प्र. पावर कॉर्पोरेशन के निर्देशानुसार इस कार्य में स्वयं सहायता समूह, विद्युत सखी आई.टी.आई. पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों, मीटर रीडर का सहयोग लेकर सर्वे का कार्य कराया जाये, मीटर रीडर को छोड़कर सर्वे का कार्य करने वाले शेष छात्रों एस.एच.जी. विद्युत सखी को नियमानुसार 100 रू. की दर से भुगतान किया जाये। उन्होने राजकीय महा विद्यालय, आई.टी.आई. पॉलीटेक्निक के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, उपायुक्त एनआरएलएम. पी.ओ. डूडा से कहा कि विद्यालय में पंजीकृत छात्रों, गठित समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का नाम, पता, मोबाइल नम्बर सहित सूचना अधीक्षण अभियंता विद्युत को अभिलम्ब उपलब्ध करायें, अधीक्षण अभियंता ग्राम पंचायतवार उक्त से सर्वे का कार्य कराना सुनिश्चित करें।

श्री सिंह ने कहा कि लाइन लॉस रोकने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए, शहरी क्षेत्र के आसपास जहां भी नई आबादी विकसित हो रही है, वहां भी प्राथमिकता पर विद्युत संयोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन लोगों द्वारा अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन्हें नियमानुसार प्राथमिकता पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये जाएं. विद्युत चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हो, विद्युत बिलिंग व्यवस्था भी सुधारी जाए, उपभोक्ताओं को समय से सही विद्युत के बिल उपलब्ध कराए जाए साथ ही विद्युत बिल जनरेट होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर भी बिल संबंधी सूचना दी जाए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप ने कहा कि ऐसे परिवार जो कि अविद्युतीकृत हैं, का विद्युतीकरण कराकर संयोजन निर्गत किये जायें, इसके चिन्हांकन के लिए ग्राम पंचायत में उपलब्ध परिवार रजिस्टर, नगरीय क्षेत्र में गृहकर जलकर जमा करने वाले परिवारों का विवरण, राशन कार्ड का विवरण की आवश्यकता होगी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग को उक्त अभिलेख उपलब्ध करायें ताकि अवशेष परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें नियमानुसार विद्युत संयोजन उपलब्ध कराये जा सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल. एम. पी. सी. राम, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, मागेन्द्र कुमार, आशीष गुप्ता, दीपक मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संजय सागर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ