*सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ*
एलाऊ/मैनपुरी। - विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव टिकसुरी में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट टिकसुरी के द्वारा सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें जिले की अनेक टीमें प्रतिभाग करेंगी। शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरजा शंकर मिश्रा समाजसेवी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा खेलों से समाज में भाईचारे की भावना जागृत होती है। ग्रामीण स्तर पर युवाओं के द्वारा खेलों का आयोजन कराना सराहनीय कार्य है। टूर्नामेंट आयोजक आकाश तिवारी वीरू पाल ने बताया सात दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चलेगा। विजेता टीम को उचित पुरस्कार आयोजक समिति द्वारा दिए जाएंगे। जिला व ग्रामीण स्तर की दर्जनों टीमें मैच में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर विवेक तिवारी, योगेश मिश्रा, रजत कुमार, नितिन माथुर, शोभित दुबे, प्रमोद कठेरिया, रामा कश्यप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ