*मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सभी का अहम योगदान*
अवनीश राना
मैनपुरी - जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 23 की निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तैनात रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजित बैठक में कहा कि आप सबने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान दिया है, अब निर्वाचन की अंतिम लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मतगणना का कार्य शेष है, सभी निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ गणना प्रक्रिया को सम्पन्न करायें, मतगणना के कार्य में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाये यदि किसी के द्वारा गणना के कार्य में लापरवाही बरती गयी तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने आर.ओ. ए.आर.ओ. से कहा कि मतगणना से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें, गणना कार्मिकों की तैनाती के पश्चात सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने गणना कार्मिकों से संवाद कर उन्हें गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करने की हिदायत दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार, डी.सी. एन.आर.एल.एम. पी.सी. राम, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल घिरोर, कुरावली नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, युगान्तर त्रिपाठी।

0 टिप्पणियाँ