#PCS वीरेन्द्र कुमार मित्तल, डिप्टी कलेक्टर की 04 मई को अचानक हृदय गति रुकने से देहांत होने के फलस्वरूप कलेक्ट्रेट सभागार में मृत आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की*
मैनपुरी - जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने उप जिलाधिकारियों, राजस्व परिवार के कार्मिकों की उपस्थिति में जनपद में तैनात पी.सी.एस. वीरेन्द्र कुमार मित्तल, डिप्टी कलेक्टर की दि. 04 मई को अचानक हृदय गति रुकने से देहांत होने के फलस्वरूप कलेक्ट्रेट सभागार में मृत आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उन्होने शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोकसभा में उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर कुरावली नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, नितिन कुमार, युगान्तर त्रिपाठी, राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हरेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अनुज कुमार, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभाग प्रभारी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ