ट्रेपिंग के डर से भागे लेखाधिकारी, शिक्षको का अटका वेतन राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने डीएम से की मुलाक़ात शिक्षकों का समय पर वेतन की रखी मांग

ट्रेपिंग के डर से भागे लेखाधिकारी, शिक्षको का अटका वेतन राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने डीएम से की मुलाक़ात शिक्षकों का समय पर वेतन की रखी मांग।



आगरा, बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा चर्चा में रहता हैं, पिछले कई साल में आगरा में कई शिक्षा अधिकारी जिनमे बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी,और बाबू भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के कारण रंगे हाथों पकडे जाने पर जेल जा चुके हैं लेकिन सुधरने को तैयार नहीं हैं हाल ही में बरौली अहीर के खंड शिक्षा अधिकारी के रिश्वत लेते हुए के रंगे हाथों पकडे जाने के बाद कई बाबुओ और शिक्षा अधिकारियो पर विजिलेन्स की पेनी नजर हैं जिसके चलते बेसिक के लेखाधिकारी अपना चार्ज छोड़ कर भाग गए हैं अब संकट शिक्षकों के वेतन पर हैं जिसे लेकर राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष मुकेश डागुर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहाँ जिलाध्यक्ष कीर्तिपाल सिंह ने अपने लेटर पेड पर डीएम के नाम एसीएम तृतीय जेपी पांडे जी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की हैं कि तत्काल बेसिक के लेखाधिकारी का चार्ज किसी सक्ष्म अधिकारी को सौंपा जाए जिससे जिले भर के शिक्षको का वेतन समय से आहरित हो सके इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा,, प्रियंका समी मनोज शर्मा, हरिओम दुबे,विजय सिंह,देवेंद्र चाहर, रविन्द्र यादव,दिलीप परमार,दीपक पटेल, जीसान अहमद,सचिन तनेजा ,मनोज कुमार,ललित मोहन मुद्गल,शैलेश कुमार,रवि भारती,अधीर हिनवार,विशाल कुमार,चंद्रभान सिंह, यतेंद्र कुमार,विजय कुमार जायसवाल ,दुर्गेश कुमार,मनोज कुमार दीपेंद्र चाहर आदि साथी लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ