आईपीएस श्री विजय कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाने के लिए योगी जी आभार : राजेश खुराना

 आईपीएस श्री विजय कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाने के लिए योगी जी आभार : राजेश खुराना 


आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आईपीएस श्री विजय कुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस का मुखिया बनाया गया है। कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने के बाद उनके पैतृक गांव के लोगों, परिवार एवं संबंधियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वे बधाई देने वालो को मिठाई खिलाकर योगी जी महाराज का आभार व्यक्त कर रहें हैं।


आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सलाहकार सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने आईपीएस श्री विजय कुमार साहब को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाये जाने पर बधाई देते हुये बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी ने विजय कुमार साहब को कार्यवाहक डीजीपी बनाकर जो सराहनीय कार्य किया हैं। हम दिल से आभार व्यक्त कर उनको धन्यवाद देते हैं और हम मुख्यमंत्री जी से अपील करते हैं। ऐसे ईमानदार, योग्य, प्रतिभाशाली,कर्मठ अधिकारी को ही पूर्ण कालीन डीजीपी बनाया जाए। जिससे वह सरकार और उत्तर प्रदेश की आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दे सकें। क्युकी डीजीपी विजय कुमार साहब पुलिस अधिकारी कम जननेता अधिक है। श्री विजय कुमार साहब जालौन के कोंच तहसील के ग्राम सतोह के रहने वाले हैं। वे 1988 बैच के आईपीएस हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में अपने पैतृक ग्राम सातों में हुई। जिसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई कानपुर के पी.पी.एन कॉलेज में की,उनके पिताजी श्री राम प्रसाद जी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे चुके हैं। वह कानपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। आईपीएस श्री विजय कुमार साहब चार भाई हैं। बड़े भाई का नाम श्री अजीत कुमार है। वह इनकम टैक्स विभाग में तैनात थे। दूसरे नंबर के खुद श्री विजय कुमार साहब हैं, जो आज डीजीपी बनाये गये हैं। तीसरे भाई श्री हेमंत कुमार जी जो उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं, वह इंस्पेक्टर हैं। चौथे नंबर के भाई श्री बबलू कुमार जी झांसी में रहते हैं।


डीजीपी साहब कायदे कानून वाले सिद्धांत वादी व्यक्तित्व के धनी हैं, हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं लेकिन अपराधियों को कभी बक्शते नहीं,और अपराधियों को किसी भी तरह की कभी भी राहत प्रदान नहीं करते हैं। इस मामले में वे बहुत स्वाभिमानी हैं। श्री मान विजय कुमार साहब वह बहुत पढ़े लिखे बहुत विद्वान होने के बाद भी बहुत ही सदा सरल व्यक्ति हैं। पुलिस विभाग में सबसे कर्मठ, ईमानदार, शान्त और सरल स्वभाव के जननायक है। उनमे एक विशेष खूबी हैं कि वो कठोर से कठोरतम बात को भी कम शब्दों में सहजता और शांति से कह जाते हैं। अगर बोलने की कला सीखनी हैं तो उनके बोलने के अंदाज़ से सीख सकते हैं। डीजीपी साहब बहुत पढ़े लिखे विद्वान व्यक्ति हैं और आईपीएस बनने की पहली पोस्टिंग से ही जिले - जिले में उन्होंने उस जिले का भौगोलिक इतिहास उस का प्राचीन इतिहास और सब कुछ संग्रह करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगरा जनपद में हर क्षेत्र की टीम का गठन कर आम जनता को पुलिस से जोड़कर समाज में पुलिस के प्रति आम जनता की धारणा को बदला और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। "आईजी चले जनता के द्वार" में उन्होंने हर एक व्यक्ति की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया। क्युकी जनपद का एक-एक व्यक्ति साहब से जुड़ा हुआ था।


श्री खुराना ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लोग आज़ भी बताते हैं कि उनके समय में आगरा में किसी भी तरह का दंगा होता था तो स्थानीय थाना पुलिस से पहले उनको सूचना मिल जाती थी और वह तत्काल मौके पर पहुंचकर उसको मैनेज कर लेते थे। स्थानीय थाना पुलिस को बाद में पता चलता था। ऐसा उन्होंने जहा - जहा जिस- जिस जिले में रहे किया। विजय कुमार साहब का आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे बनवाने में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उस समय स्थानीय किसान और वहां आस पास की जनता यमुना एक्सप्रेस के विरोध में हिंसक आंदोलन कर रही थी। उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनता की सहयोगी टीम के साथ उनके बीच में जाकर इस एक्सप्रेस-वे को उन्होंने पूर्ण करवाया था।उन्होंने अपनी सूझबूझ से मंदिर मस्जिद प्रकरण में भी आगरा का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया साथ ही आगरा में जो आई जी साहब का बंगला था, उसका भी आधुनिकरण इन्होंने ही कराया था। आगरा में आईजी रहते हुए उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किए जो एक जन नायक व्यक्ति ही कर सकता हैं। इसलिए हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि ऐसे ईमानदार, योग्य, प्रतिभाशाली, कर्मठ अधिकारी को ही पूर्ण कालीन डीजीपी बनाया जाए।


आईपीएस विजय कुमार जी को कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने के बाद उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। यह उनके लिए गौरव का क्षण है क्योंकि योगी जी द्वारा उनके "साहब" को उत्तर प्रदेश पुलिस का मुखिया बना है। इस अवसर पर उनके गांव के लोगों,परिवार एवं आगरा वाले संबंधी श्रीराम पाल राणा, श्रीरघुनाथ, ऋषि, सूरज, ज्ञानेंद्र, अमरदीप, विनोद बाबू एवं क़लमकार संजय साग़र ने बधाई देने वालो को मिठाई खिलाकर योगी जी महाराज का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ