*चोरी की स्कूटी, तमंचा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार*



क़ुरावली-रविवार को थाना पुलिस ने कूका मई रोड पर स्थित माइनर पुल से एक युवक को चोरी की स्कूटी तथा एक तमंचा दो कारतूस, 4.2 किलो नशीला पदार्थ(डोडा) सहित गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की।

रविवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोहन सिंह, शिवाजी, जितेंद्र सिंह, सत्यराम ने घिरोर मार्ग से कूकामई जाने वाले रास्ते पर माइनर पुल के निकट संदिग्ध अवस्था में एक युवक को बिना नंबर की स्कूटी पर जाते देखा। पुलिसकर्मियों ने युवक को रुकने का इशारा किया पुलिस को देखकर युवक भागने लगा पुलिस ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल पुत्र सुनील निवासी गिहार कॉलोनी थाना भरथना जनपद इटावा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, चोरी की स्कूटी सहित 4.2 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद करते हुए कार्रवाई की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ