*शराबी युवक 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़ा*
मैनपुरी - जनपद मे एक शराबी युवक 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़ गया और काफी देर तक स्टंट बाजी करता रहा,इस बीच गनीमत रही कि विधुत तारों में बिजली का संचालन रुका हुआ था। दरअसल थाना कोतवाली के ग्राम जगरूपपुर निवासी विक्रम नशे का आदि है स्थानीय लोगों के अनुसार विक्रम आये दिन कुछ ना कुछ बवाल करता रहता ही रहता है,कल उसके पिता तेज सिहं से उसकी शराब की लत को लेकर कहा सुनी हो गयी जिसके बाद वह घर के बाहर ही 11 हजार वोल्टेज लाइन के पोल पर चढ़ गया और लगभग 30 मिनिट तक विधुत पोल और लाइन पर स्टंट बाजी करता रहा,थोड़ी ही देर में ग्रामीण वहां एकत्रित होने लगे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाया,तब जाकर वह विधुत केबिल पर झूलता हुआ नीचे उतरा। जिस समय वह विधुत पोल पर चढ़ा उस समय विधुत सप्लाई बाधित थी जिस से गनीमत रही कि शराबी व्यक्ति का कोई नुकसान नही हुआ,हालांकि सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे,और उन्होंने तब तक बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नही होने दी जब तक उक्त शराबी व्यक्ति विक्रम विधुत पोल से नीचे नही उतर आया,पूरी घटना का बिजली कर्मचारियों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

0 टिप्पणियाँ