आगरा नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही ने ली मासूम गाय की जान ।

 आगरा नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही ने ली मासूम गाय की जान ।


आगरा - थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत जहां एक तरफ योगी आदित्यनाथ आज जीआईसी ग्राउंड में नगर निकाय चुनाव  जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं ।


जहां एक तरफ योगी आदित्यनाथ बेजुबान में सबसे ज्यादा प्यार गाय से करते हैं वहीं दूसरी तरफ  कोठी मीना बाजार की झाड़ियों में एक गाय ने तड़प तड़प कर अपने प्राण त्याग दिए ।


जहां एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियां चल रही थी वहीं दूसरी तरफ एक गाय इलाज के लिए तड़प रही थी सही समय पर इलाज ना मिलने के कारण गाय ने अपने प्राण त्याग दिए ।


क्षेत्रीय निवासी हरिओम शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर निगम में कई बार कॉल किए गाय के उपचार के लिए परंतु नगर निगम की लापरवाही ने ली मासूम गाय की जान ।


समाजसेवी पराग दीक्षित , वरुण प्रजापति , हरिओम शर्मा , पार्षद प्रत्याशी बंटी माहोर ने नगर निगम मैं कई कॉल करने के बावजूद कोई रिस्पांस ना मिलने पर नगर निगम के कर्मचारियों की घोर निंदा की ।


कोठी मीना बाजार में पूर्व मैं भी कई मासूम गाय गवा चुकी है अपनी जान ।


नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं है योगी आदित्यनाथ का कोई खौफ ।


नगर निगम के कर्मचारी योगी आदित्यनाथ के आदेशों की उड़ा रहे हैं खुलेआम ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ