*राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा रक्तदान के अंर्तगत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया*

 *राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा रक्तदान के अंर्तगत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया*


*महाविद्यालय के कई प्रोफेसर ने रक्तदान कर लोगो को जागरूक किया*


मैनपुरी- कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा रक्तदान शिविर द्वारा "जन-जागरूकता अभियान" के अंतर्गत नगर की जनता को जागरूक किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों ने रक्तदान कर प्रभावी कदम उठाया।

दरहसल आपको बताते चले कि जनपद मैंनपुरी के थाना व तहसील कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय में राज्य रक्त संचरण परिषद, उत्तर प्रदेश के आदेशानहुसार रक्तदान हेतु "जन-जागरूकता अभियान" के अन्तर्गत महाविद्यालय के डॉ० संजीव पोरवाल विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग एवं डॉ० अंजना जादोंन, विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान विभाग ने रक्तकोष जिला चिकित्सालय, मैनपुरी में स्वैच्छिक रक्तदान करके एक अत्यन्त सराहनीय कार्य किया तथा छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। जिला चिकित्सालय मैनपुरी की ब्लड बैंक टीम ने डॉ० अंजना जादोंन और डॉ० संजीव पोरवाल को स्मृति चिंह भेंट कर स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यलाय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० संतोष कुमार ने छात्राओं को 'रक्तदान जीवनदान' के महत्व पर प्रकाश डाला तथा "रक्तदान कौन कर सकता है' विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ