*नवरात्रि के त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक*
मैनपुरी - जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के प्राचीन देवी मंदिरों की सूची तैयार कर संयुक्त रूप से भ्रमण कर वहां के पुजारियों, ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्यों से वार्ता कर नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कायर्क्रमों की रूप-रेखा तैयार कर लें, दि. 22 मार्च से 30 मार्च तक सभी देवी मंदिरों में प्रतिदिन कोई न कोई कायर्क्रम आयोजित होना हैै। उन्होंने कहा कि जनपद के भजन-कीतर्न, गायकों, अखंड रामायण का पाठ करने वाले कलाकारों की भी सूची तैयार कर उन के माध्यम से देवी मंदिरों पर दि. 22 से 28 मार्च तक भजन-कीतर्न के कायर्क्रम कराए जाएं। 29-30 मार्च को देवी मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ आयोजित कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में स्थापित प्राचीन देवी मंदिरों के आसपास अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। नवरात्रि के दौरान मंदिरों के आसपास नियमित रूप से सफाई, फॉगिंग का कार्य कराया जाए, रात्रि में मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृण रहे, सभी स्ट्रीट लाइट चालू हालत में रहे।
श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि चैत्र नवरात्रि की शुभ तिथियों में शासन के निदेर्शानुसार विशेष अभियान के अन्तगर्त महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कायर्क्रमों में विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। जनपद के देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त अवधि में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण के कायर्क्रम आयोजित होंगे। दि. 29 से 30 मार्च अष्टमी एवं श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मन्दिरों में मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन कराया जाये। उन्होने कहा कि समस्त कायर्क्रम माॅ दुर्गा की महिमा के अनुरूप आयोजित कराये जाये तथा कायर्क्रमों में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाये, प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेय जल, सुरक्षा, ध्वनि प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करा ली जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, कुरावली, घिरोर नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, युगान्तर त्रिपाठी, शिव नारायण, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती, जिला पयर्टन अधिकारी प्रदीप टम्टा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ