*मंत्री जयवीर सिंह ने श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदशर्नी के कादंबरी पंडाल में अयोध्या शोध संस्थान सांस्कृतिक कला का शुभारंभ किया*

 *मंत्री जयवीर सिंह ने श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदशर्नी के कादंबरी पंडाल में अयोध्या शोध संस्थान सांस्कृतिक कला का शुभारंभ किया*


मैनपुरी- पयर्टन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदशर्नी के कादंबरी पंडाल में अयोध्या शोध संस्थान सांस्कृतिक कला केंद्र के निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी के निदेर्शन में आयोजित रामायण काॅन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में सवार्ंगीण विकास के साथ-साथ देश की संस्कृति को संवधर्न, बढ़ावा देने का कार्य कर रही है, विभिन्न जनपदों में देश के नामचीन कलाकारों के माध्यम से आयोजित कायर्क्रमों के माध्यम से मूल विरासत, सनातन संस्कृति,  सांस्कृतिक धरोहर की यादें ताजा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैनपुरी की जनता ने मुझे चुनकर सरकार में भेजा और सरकार ने मुझे पयर्टन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुझे इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी, इस दायित्व का निवर्हन करते हुए संस्कृति विभाग के चयनित कलाकारों के माध्यम से प्रत्येक जनपद में कायर्क्रम आयोजित कराकर संस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि की प्रारंभ तिथि 22 माचर् से जिले के देवी मंदिरों में भजन-कीतर्न प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाएगा, रामनवमी के दिन मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति कार्य विभाग ने जब नवरात्रि के दौरान यह कायर्क्रम कराने का शासनादेश जारी किया तो भाजपा शासित कई राज्यों ने इस शासनादेश की मांग करते हुए कहा कि वह भी अपने-अपने राज्यों में उत्तर प्रदेश से प्रेरणा लेकर रामनवमी के दौरान इसी प्रकार के कायर्क्रम आयोजित कराएगें। 

      पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में घर-घर को राममयी, देवीमयी बनाने, भारतीय संस्कृति को पुनस्थार्पित संवधर्न करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा आपके द्वार होगी, लोक कल्याण के लिए समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने एवं संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शीतला देवी मंदिर के भव्य स्वरूप को दिलाने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन भूमि की उपलब्धता न होने के कारण मंदिर का जीणार्द्धार नहीं हो पाया लेकिन विश्वास है कि जल्द ही भूमि की उपलब्धता होगी और जनपद का ऐतिहासिक शीतला देवी मंदिर भव्य एवं दिव्य रूप से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि रामायण काॅन्क्लेव का शुभारंभ जनपद चित्रकूट से हुआ और इसका समापन अयोध्या में होगा इस दौरान प्रदेश के अन्य 13 जनपदों में भी कायर्क्रम आयोजित होंगे, इस दौरान कम से कम 2500 कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी विधाओं का मंचन किया जायेगा। उन्होने कहा कि विगत 01 वर्ष में पयर्टन विभाग का जिम्मा मिलने के उपरांत जनपद के एतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के च्यवन ऋषि आश्रम, माकर्ण्डेय ऋषि आश्रम, रामलीला मैदान मैनपुरी, रामलीला मैदान कुरावली, बाबा लालपुरी आश्रम के सौन्दयीर्करण, जीणोर्द्वार हेतु पयर्टन विभाग द्वारा धनराशि अवमुक्त की गयी है। जिनका जीणोर्द्धार का कार्य प्रगति पर है, अगले 04 वर्षो में जनपद के प्रत्येक एतिहासिक, प्रसिद्ध मंदिरों को पयर्टन के रूप में विकसित करने का कार्य होगा, जनपद में प्रदेश का सबसे बड़ा आडोटोरियम, म्यूजियम भी बनेगा। 

      पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पयर्टन विभाग द्वारा जनपद में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, जिन्हे पदमश्री, पदम-विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं, के द्वारा आज कायर्क्रम कायर्क्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। यह राष्ट्रीय, सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में रामराज लाने का कार्य कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति दुखी न हो, किसी को कोई कष्ट न हो, सभी सुखी, निःरोगी रहकर विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

    जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जन-प्रतिनिधियों, कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद का सौभाग्य है कि यहां से पयर्टन एवं संस्कृति विभाग का नेतृत्व किया जा रहा है। पयर्टन विभाग द्वारा प्रदेश की गौरवमयी सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में प्रदेश के 15 जनपदों में रामायण काॅन्क्लेव का आयोजन कराने का निणर्य पयर्टन विभाग द्वारा लिया गया जिसमें मैनपुरी को भी शामिल कर यहां के लोगों को मशहूर कलाकारों को देखने और सुनने का अवसर मिला। 

     पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित, कालबेलिया लोकनृत्य को पहचान दिलाने वाली राजस्थानी लोक-नृत्यागंना गुलाबो सपेरा, पंडवानी गायन पदम विभूषण से सम्मानित तीजन बाई, महिषासुरमदिर्नी नृत्य, छाऊ नृत्य के लिए मशहूर कलाकार सृष्टिधर महतो, बृज क्षेत्र की मशहूर कलाकार, लोक-नृत्यांगना वंदना श्री और उनके साथी कलाकारों द्वारा बृज की होली, मयूर रास नृत्य, सुनो राम की कहानी के अरूण गोविल द्वारा मोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को श्रोताओं ने जैसे ही अपने सामने देखा, पूरा पंडाल ’’जय श्री राम’’ के नारों से गूंज उठा।  

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, किशनी, कुरावली नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, युगान्तर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार के अलावा जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, आर.एस.एस. संचालक वीरेन्द्र सिंह चैहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चैहान, प्रान्तीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख जागीर मुनेष चैहान, अमित गुप्ता, उदय चैहान, बबलू पाण्डेय, धीरू राठौर, सुमन्त गुप्ता, रामौतार एड. सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ