मानव महाजन ने कहा एएमयू के पाठ्यक्रम में शामिल हो कल्याण सिंह की जीवनी

 मानव महाजन ने कहा एएमयू के पाठ्यक्रम में शामिल हो कल्याण सिंह की जीवनी

सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता - अलीगढ़।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मानव महाजन ने मीडिया से बातचीत  करते हुए कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जीवनी को शामिल किया जाना चाहिए। 


मानव महाजन ने कहा कि कल्याण सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया है।नकल पर रोक लगाने का काम इनके ही सरकार में किया गया था और उनके समय  प्रशासन सख्त था।अपराधी इतने डरे हुए थे कि प्रदेश छोड़कर भाग गए थे और जो नहीं भागे थे वो जेल में थे। 


मानव महाजन ने कहा कि एएमयू के कर्ता-धर्ता को भगवान सद्भबुद्धि दे कि वो कल्याण सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करे और इससे छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिल सकेगा।एएमयू के छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में  बाबूजी की जीवनी को शामिल किए जाने की मांग की है।उनकी सोच दूरदृष्टि की है। 


मावन महाजन ने एएमयू कै कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की ओर से कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद पिछले दिनों एएमयू में पर्चे चस्पा किए जाने पर भी नाराजगी जतायी।


मानव महाजन ने कहा कि यहां पर कुछ लोग ऐसे हैं,जो माहौल खराब करते हैं। 

सिमी का जन्म भी अलीगढ़ में हुआ था और  आतंकी बुरहान वानी एएमयू का ही छात्र था। 


मानव महाजन ने अलीगढ़ में बिजनेस सेंटर की भी मांग की,जिससे छोटा व्यापारी अपने प्रोडेक्ट को प्रदर्शित कर सके। डिफेंस कारिडोर को लेकर कहा कि चंद उद्यमियों को जमीन दे दी गई।अमीर और अमीर हो  रहा है और गरीब और गरीब हो रहा है। अच्छा होता कि नए उद्यमियों को मौका मिलता। 


मानव महाजन ने महंगाई पर कहा कि सरकार को अपना खजाना खोल देना चाहिए और जनता पर आर्थिक बोझ न डालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ