आयुष्मान हास्पीटल को किया सीज
सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता - स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शील किया गया प्राइवेट हाँस्पीटल ।
हास्पीटल शील करने के बाद भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले हाँंस्पीटल के पक्ष दस्तावेज ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव द्वारा
प्राइवेट अस्पताल और आगरा में चल रहे फर्जी अस्पताल और गैर कानूनी अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की श्रृंखला में आज आगरा शहर में सिकन्दरा के पास बालेश्वर नगर में आयुष्मान हास्पीटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हास्पीटल संचालित करने वाले प्रमाण पत्रों के अभाव में पूर्व में ही निलम्बित कर दिया गया था और अस्पताल के संचालक श्री राजेश कुमार यादव को उत्तर प्रदेश काउन्सिल के प्रमाण पत्र लाने तक सभी प्रकार के चिकित्सीय कार्य को पूर्ण रूप से रोक दिया गया था परन्तु संचालक द्वारा बिना प्रपत्रों को प्रस्तुत किय और बिना अनुमति के मरीजों का इलाज करने के साथ भर्ती कराया जा रहा था ।
इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण के समय अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती मिलने पर उसे आज दिनांक 20 सितम्बर को ताला लगाकर शील कर दिया गया है ।
चिकित्सीय कार्य को निलंबित करने के बाद भी अस्पताल में भर्ती कर मरीजों के इलाज पर रोक लगाने के लिए ताला लगाकर शील कर दिया गया है और अस्पताल में भर्ती दोनो मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा अन्य अस्पतालों में भेजकर भर्ती करा दिया गया है ।
अस्पताल को शील करते समय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखेश गुप्ता , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के अग्निहोत्री, अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार सिकन्दरा थाने की पुलिस के साथ श्री रजनी कांत ओझा के साथ श्री गोविन्द शर्मा मौजूद रहे ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ये स्पष्ट कर दिया गया कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी उन्होंने ये भी कहा कि सभी सरकारी एवं प्राइवेट हाँस्पीटल जनता को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य की सेवायें प्रदान करने के सदैव तैयार हैं यदि इनके द्वारा कभी भी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही की जाती है तो उसे वरदास्त नहीं किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ