मोदी जी के जन्म दिवस पर आगरा में एनएसयूआई द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग
सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता -
आगरा - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस पर आगरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में आज एनएसयूआई द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग के साथ पकोडे़ तलकर, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव प्रताप सिंह ने बताया की देश में करोड़ों बेरोजगार युवा डिग्री लिये बेरोजगार घूम रहे है लेकिन नौकरी नही है जब सरकार नही बनी थी तब ये प्रधानमंत्री साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने व नौकरी देने के जुमले देती थी लेकिन सरकार फैल हो गई है करोड़ों युवा आज बेरोजगार हो गये इस दौरान पकोडे तले गये और ये सब बेरोजगार युवाओं ने मिलकर किया इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल अहमद, एनएसयूआई प्रदेश सचिव नितिन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सतीश सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार चंद्र, आशीष प्रिंस, रजत भारती, सचिन मधुक, प्रदीप कुमार, कुलदीप दीक्षित, गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, आदि लोग उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ