आगरा में शोहदे की धमकी से तंग आकर। आत्मघाती कदम उठाने वाली छात्रा की हुए मौत

आगरा में शोहदे  की धमकी से तंग आकर। आत्मघाती कदम उठाने वाली छात्रा की हुए मौत

फ़ाइल फ़ोटो मृतक का


खबर जनपद आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र से हैं जहां शोहदे की धमकी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने वाली छात्रा की मौत हो गई है उसने घर में रखा तेज़ाब पी लिया था हालत बिगड़ने पर छात्रा  को एसएन इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। था  जहा इलाज के समय उसने अपना दम तोड दिया है इस मामले में शोहते सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है

आपको बता दें कि थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव का 19 वर्षीय युवती अपने स्वजनों के साथ करीब 6 माह पहले लोहा मंडी  आगरा  से आकर अपने गांव में रह रही थी 

वह कक्षा 12 में पढ़ती है उसके पास में ही रहने वाला हमउम्र  परेशान करने लगा हुआ था  वह छात्रा पर गंदी नियत रखता था उसे भगा ले जाने की धमकी भी देता था

इसका 2 माह पहले छात्रा ने विरोध किया था इसके बाद भी युवकों पर कोई असर नहीं पड़ा  और परिजनों ने भी इस मामले को वोही की वोही रहने दिया 

इससे युवक का दुस्सास और बढ़ने लगा है उसने छात्रा को तंग करना बंद नहीं किया 

छात्रा उसकी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया 

कल रात को घर में रखा तेजाब को छात्रा ने  पी लिया था जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी 

जब इस घटना की परिजनों को जानकारी लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में लड़की को ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया लड़की की ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया वहां उसे भर्ती कर लिया अचानक  से शुक्रवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई 

 छात्रा के परिजनों ने मलपुरा थाना में  टीटू उसके पिता चंद्रभान व पड़ोसी विजय के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है

पुलिस ने  वही शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया उसके बाद मलपुरा पुलिस आरोपियों के आगे की कार्यवाही की जा रही है 

वहीं थाना अध्यक्ष मलपुरा अरुण कुमार बालियान ने बताया कि छात्रा की मौत विषैला पदार्थ खाने से हुई है 

जिन लोगों के मुकदमा दर्ज कराया गया है उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई जल्द वो गिरफ्तार कर लिए जाएंगे 

 अब यह देखना होगा कि मलपुरा पुलिस कब तक आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ