आगरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 आगरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा।



उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर, मा० जनपद न्यायाधीश श्री विवेक संगल के मार्गदर्शन में  आज दिनांक 21.07.2023 को ग्राम पंचायत घर, बरारा तहसील सदर, आगरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा की गई। शिविर में श्रीमत प्रतिभा सक्सेना,अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, आगरा चिकित्सक श्री आलोक कुमार, चिकित्सक श्री राहुल कुमार, सुश्री दिव्या मलिक एवं ग्राम प्रधान व लेखपाल उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन प्रतिभा जिन्दल के द्वारा किया गया। शिविर में चिकित्सक राहुल कुमार के द्वारा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर व अन्य रोगों से बचाव हेतु विस्तार से जानकारी प्रदान की गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

शिविर में उपस्थित श्रीमती प्रतिभा सक्सेना, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, आगरा के द्वारा महिलाओं को वैवाहिक दांपत्य वादों से संबंधित विधिक जानकारी प्रदान की गई साथ ही यह भी कहा गया कि छोटे-मोटे परिवारिक विवादों को अपने घर ही समझौते कर निपटाए। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि आप अपने वादों का निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्री लिटिगेशन के माध्यम से भी निस्तारण करा सकते हैं जिसमें वाद का निस्तारण आपसी सुलह वार्ता से किया जाता है। सुश्री दिव्या मलिक के द्वारा महिलाओं को माहामारी के समय पैड के उपयोग किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

   डॉ दिव्यानंद त्रिवेदी,अपर जिला जज/ सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत, निशुल्क विधिक सहायता जिसमें ऐसे व्यक्ति जिनकी आए ₹300000 से कम है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता की मांग कर सकता है जिसमें वादकारी को अधिवक्ता को कोई भी शुल्क नहीं देना होता है इसके अतिरिक्त वृद्ध पुरुष/महिलाओं को सिनियर सिटीजन के अधिकार, राइट टु वूमेन, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई तथा उपस्थित लोगों से यह भी कहा गया कि आप अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं साथ ही उसकी देखरेख भी करें। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पैड व पठन-पाठन की सामग्री भी वितरण की गई। 

 अंत में शिविर का समापन सौहार्दपूर्ण रहा। सचिव, (डॉ दिव्यानंद द्विवेदी)अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ