साइबर क्राइम के टेस्ट में कई पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने मारी बाजी।
आगरा। 4 मई को भड़ते साइबर क्राइम को रोकने और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए आगरा पुलिस आयुक्त और कमिश्नर रेट के निर्देशन में साइबर क्राइम टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें एसीपी बाह रविंद्र प्रताप सिंह, एसीपी अंशिका गौतम और एसीपी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे, तो वही थाना प्रभारी हरीपर्वत अरविंद कुमार, अनुराग शर्मा और थाना नाई की मंडी प्रभारी प्रभु दयाल ने भी प्रथम भाग में अपना नाम प्राप्त किया। एसआई पद पर प्रन्नोति होने वाले प्रथम भाग में नीलम राणा आगरा सिटी जोन और मनवीर सिंह थाना एत्माद्दौला और मांगेराम थाना हरीपर्वत एसआई ने साइबर क्राइम टेस्ट विजय यात्रा में प्रथम भाग में बढ़ते हुए, अपनी विजय दर्ज कराई।बही कई और पुलिसकर्मी इस साइबर क्राइम टेस्ट में प्रथम भाग पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साइबर अपराध साइबर क्राइम के इस टेस्ट पर खरे उतरने वाले सही पुलिस के आलाअधिकारी और सभी पुलिसकर्मियों को आगरा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बधाई दी और उनके आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। आपको बता दें की 4 मई आगरा पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में आज के वक्त में भड़ते हुए साइबर अपराध और साइबर क्राइम की रोक बंदी और साइबर क्राइम पर लोगों में जागरूकता कैसे उत्पन्न की जाए और पुलिस इन साइबर अपराधों पर किस तरह लगाम लगा पाए! जिससे के दिन पर दिन भड़ते हुए साइबर अपराध को रोका जाए इस पर एक साइबर टेस्ट का आयोजन किया गया जहाँ साइबर अपराध पर पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों की सूज भुज को परखा गया। जहां पर कया आधा अधिकारी कई पुलिस कर्मी इस पर खरे उतरे।
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दी साइबर टेस्ट की जानकारी
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया की विभिन्न स्तर पर हमारे कॉन्स्टेबल हेड कांस्टेबल जो कि साइबर क्राइम की जानकारी रखते जिनके पास सबसे पहले साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियां प्राप्त होती हैं और उसके बाद सब स्पेक्टर, स्पेक्टर और एसीपी ने एग्जाम दिया। दो अलग लेवल पर जिसमें स्पेक्टर को सारे साइबर क्राइम अपनी प्रमुखता निभानी पड़ती है और एसीपी के निर्देशन में इसकी जांच की जाती है और इसके अलावा हमारे स्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी इसमें अपनी एहम भूमिका निभानी पड़ती हैै। इसी के आधार पर हमने इस साइबर टेस्ट को संपन्न कराया। जिससे कि हमारे पुलिसकर्मियों को जो यह अपराधों साइबर क्राइम दिन रात डील करते हैं। साइबर अपराध की रोक बंदी पर इनकी और मजबूत पकड़ हो। इसके लिए हमने साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियों से और जोड़ने के लिए पर साइबर अपराध को बेहतर तरीके से रोकने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारियां दी। जिससे कि आज के वक्त में बढ़ रहे साइबर अपराध और जनता को हो रही साइबर अपराध की वजह से परेशानियों को कम किया जाए।
थाना हरीपर्वत एसएचओ अरविंद कुमार अपने हर कार्य को लेकर हमेशा चुस्त-दुरुस्त दिखाई देते हैं
साइबर अपराध टेस्ट में प्रथम भाग में थाना हरीपर्वत एसएचओ अरविंद कुमार ने पहली पारी में आकर साइबर टेस्ट में टॉप किया। यह सफलता उनके लिए कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार आगरा के अपराध जगत में बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं पर हमेशा उनकी पकड़ रही है। यानी कि सही शब्दों में अगर इसको तोला जाए, तो थाना प्रभारी अरविंद कुमार अपने कामों में कभी भी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं आने देते। इसीलिए आगरा पुलिस विभाग में कहीं ना कहीं उनका नाम उनके द्वारा किए गए बहादुरी के कार्यों में गिना जाता है।

0 टिप्पणियाँ