*काली नदी हंन्नूखेड़ा पुल पर मिला अज्ञात किशोर का शव,*

 *काली नदी हंन्नूखेड़ा पुल पर मिला अज्ञात किशोर का शव,*



*शास्त्री नगर के कन्हैया के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त*

बिछवां- थाना क्षेत्र के काली नदी पुल पर सुबह दस बजे के लगभग एक अज्ञात किशोर का शव पानी में दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया तो शव पी एम हुआ निकला। बाद में देर शाम मामले की जानकारी में पता लगा कि मृतक शास्त्री नगर का है जिसकी 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसका शव जल प्रवाह किया गया था।

 सोमवार की सुवह दस बजे के लगभग काली नदी हंन्नूखेड़ा घाट पुल पर ग्रामीणों ने एक किशोर का शव देखा तो शव की सूचना मिल भीड़ जमा हो गई। शव पानी में डूबा हुआ था केवल किशोर का सिर दिखाई दे रहा था। सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की जांच करने पर सामने आया कि शव का पहले ही पी एम हुआ हो चुका है। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई पर शव की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पी एम हाउस भेज दिया। बाद में सब की शिनाख्त हो गई सब की पहचान कन्हैया पुत्र रामबरन निवासी शास्त्रीनगर के रूप में हुई है उसका 29 तारीख को कोतवाली क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद शाम को हिंदू बंजारा होने के कारण उसके शव को काली नदी में जल प्रवाह किया गया था लेकिन नदी में बहाव न होने के कारण वह उसी जगह पर बना रहा और एक भंवर में फंसा रहा बाद में दो-तीन दिन के बाद उसका शव विच्छेद हो गया । शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। मृतक की शिनाख्त उसके चाचा भूरा से कराई है।

परिवारी जन शव को वापस ले आए और उसे फिर से काली नदी पर जल प्रवाह करा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ