*नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को शपथ ग्रहण में आने का दिया निमंत्रण*
आगरा एत्मादपुर : नगर निकाय के चुनाव में सपा प्रत्याशी डा. सुरेश कुशवाहा ने जीत हासिल करने के बाद गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है । पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 27
मई को दोपहर एक बजे पालिका कार्यालय पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व 25 सभासद शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने समस्त नगर की जनता से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की है। मुलाकात के दौरान डा. वीरेंद्र चौहान, राहुल चतुर्वेदी और सभासद हाजी फरीद खान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ