*जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में पहुंचकर लिया जायजा*

 *जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में पहुंचकर लिया जायजा*



मैनपुरी - जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में पहुंचकर जायजा लेने के उपरान्त उपस्थित कार्मिकों से संवाद करते हुये कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी को महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होगा, पीठासीन अधिकारी अपने अधीन मतदान स्थल पर की जाने वाली कार्यवाही को नियंत्रित करने के लिए सम्पूर्ण विधिक शक्तियां प्राप्त हैं, स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित कराना पीठासीन अधिकारी का प्रमुख कर्तव्य, उत्तरदायित्व है. इस उत्तरदायित्व को सफलतापूर्वक निभाने के लिए प्रत्येक पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन विधि के समस्त प्राविधानों एवं प्रक्रिया की जानकारी होना एवं उन पर अमल करना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये सबसे अहम भूमिका पीठासीन अधिकारी की होती है, राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्र के अन्दर पीठासीन अधिकारी को सभी अधिकार प्रदत्त किये हैं, उसके द्वारा लिया गया निर्णय ही मान्य होगा इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी पीठासीन पुस्तिका को अवश्य पढ़ लें और अपने कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में भली-भांति जानकारी कर लें ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार का अवरोध, कठिनाई न हो।


श्री सिंह ने पीठासीन मतदान अधिकारियो से कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को शान्तिपर्वक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक है कि मतदान कार्य में लगे सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों, दायित्वों की भली-भांति जानकारी हो, निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराना और निर्देशों की पूर्ण जानकारी होना अत्यन्त आवश्यक है, इसलिए सभी पीठासीन मतदान अधिकारी प्रथम अपने-अपने दायित्वों के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त करने के साथ बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें, मतदान को निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों को मतपेटी खोलने बंद करने एवं सीलिंग प्रक्रिया से पूर्णरूप से परिपक्व होना जरूरी है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि मतदान कार्मिको की टोली बनाकर मतपेटी को खोलने, बंद करने सील करने की प्रक्रिया की गहनता से जानकारी दें. प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों से मतपेटिका को खुलवाकर बंद करवाकर देखें।


मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान सभी कमरो में जाकर मास्टर ट्रेनर को निर्देशित किया कि वह सभी कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि सभी कार्मिको को मतदान के दौरान किसी प्रकार का संशय न रहे, उन्होने सभी पीठासीन अधिकारियों से कहा कि मतदान प्रारम्भ होने के नियत समय करीब एक घण्टे पूर्व पीठासीन अधिकारी तैयारी प्रारम्भ कर दें, निष्पक्ष रहकर पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करायें। उन्होने सभी पीठासीन, मतदान अधिकारियों से कहा कि पोलिंग पार्टी के सहयोगी कार्मिक मतपेटिकाएं एवं अन्य सामान जमा कराने के उपरान्त ही अपने घरों को जाये, बिना सामान जमा कराकर जाने वाले कार्मिकों विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक राम जी मिश्र, प्राचार्य टीईपी सेन्टर धीरेन्द्र कुमार, डीसीएनआरएलएम पी.सी.राम, रिटर्निंग अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स के अलावा सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ