*मंत्री जयवीर सिंह ने करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित कैंप कायार्लय पर जन शिकायतें सुनी*

 *मंत्री जयवीर सिंह ने करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित कैंप कायार्लय पर जन शिकायतें सुनी*



*अधिकारी जन- शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, शिकायतों का निराकरण व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर करें:-- मंत्री*


मैनपुरी - करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित कैंप कायार्लय पर जब जन शिकायतें सुनने के दौरान पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह के सम्मुख जब नगला खिरिया नि. छबिनाथ सिंह कहार ने अपने शिकायती प्राथर्ना पत्र के माध्यम से पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु हैडपंप लगवाये जाने की मांग की तो उन्होने मौके पर उपस्थित पंचायती राज विभाग के अधिकारी से कहा कि जिन ग्रामों में हैडपंप खराब हैं। उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये, गर्मी के मौसम में लोगों को पीने हेतु पानी की उपलब्धता के लिए स्थापित हैडपंपों का चालू रहना अति आवश्यक है साथ ही उन्होने शिकायतकर्ता से कहा कि जल्द ही हर घर नल योजना के तहत नल के माध्यम से आपके घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जनपद में इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में ओवर हैड टैंक, ट्यूबेल स्थापना का कार्य संचालित है, कई ग्राम पंचायतों में घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, शेष स्थानों पर भी जल्द ही पेयजल की आपूर्ति हर घर तक सुनिश्चित होगी। मु. भरतवाल नि. मनोज गोस्वामी, मखतपुर नि. सुरेश चन्द्र ने अपने शिकायती प्राथर्ना पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने कहा कि जन-शिकायतें सुनने के दौरान आवास योजना का लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता आ रहे हैं, कई शिकायतकतार्ओं द्वारा बताया जा रहा है कि वह योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है लेकिन जांच में उन्हें अपात्र दशार्या जा रहा है। उन्होने ए. डी. पी. आर. ओ. से कहा कि आवास योजना के पात्रों की जांच पूरी पारदशिर्ता के साथ हो, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, प्रत्येक व्यक्ति के पास पक्का मकान हो ताकि वह भी सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सके। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है ताकि विकास की दौड़ से वंचित व्यक्ति को भी योजना का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।  

          पयर्टन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन- शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, शिकायतों का निराकरण व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर करें, अधीनस्थों पर निभर्र न रहें बल्कि स्वयं प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेकर कायर्वाही करें, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए जो भी प्राथर्ना पत्र आज प्राप्त हुये हैं। उन पर गहनता से जांच करायी जाये यदि शिकायतकर्ता वास्तविक रूप से योजना का लाभ पाने का हकदार है, तो उसे हर हाल में लाभान्वित कराया जाये। आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम कुम्हरौआ नि. गुड्डी देवी पत्नी विजय सिंह ने गांव में स्थित गाटा संख्या-778 पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम रामगंज नि. रिंकू पुत्र अवधेश ने गाटा संख्या-918, 960, 984 जंगल ढाक के लिए सुरक्षित भूमि पर ढाक के पेड़ खड़े हुये थे। जिन्हें मुंशीलाल ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर काट दिये और उक्त नम्बरों पर जालसाजी कर सरकारी कागजातों पर अपने नाम दजर् करा ली, इसकी जांच कर अवैध कब्जा हटवाये जाने,  हसनपुर नि. पूनम चैहान ने रास्ते से अवैध कब्जे को हटवाये जाने, आवास विकास नि. प्रियंका चैहान ने अपनी भूमि से विपक्षियों द्वारा निमार्ण कार्य को रोके जाने, अल्लीपुर नि. बटेश्वरी, पैरार साहपुर नि. इन्द्रजीत ने भूमि से अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम पतारा नि. रामसरन ने नाली के पानी को खुलवाये जाने, नगला पजाबा नि. रामदास ने चकरोड से अवैध कब्जे को हटवाये जाने की मांग अपने शिकायती प्राथर्ना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।           जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, ए.डी.पी.आर.ओ. रोहित कुमार, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ