*हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से गेहूं की फसल जलकर राख,ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,*
मैनपुरी-शुक्रवार दोपहर ग्राम नगला गुलावपुर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।लोगों ने अपने-अपने इंजन व ट्यूबेलो से पानी चालू करके सभी ग्रामीणों ने दूर-दूर से आग को बुझाने के लिए पानी भरना शुरू कर दिया।जिससे आग कुछ कम हुई। साथ ही गेंहू के आस पास टैक्टर चलवा कर सभी ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगर आग पर काबू न किया जाता तो आसापास के हजारो बीघा गेंहू जलकर नष्ट हो जाते।
नगला गुलावपुर किसान जनबेद पुत्र राम सिंह,राकेश पुत्र सौदान सिंह निवासीगण ग्राम गुलाबपुरा तथा आदेश पुत्र छगनलाल एवं रामफल पुत्र सुमेर ,सुनील कुमार,श्याम सुन्दर निवासीगण कल्होर पछाँ थाना घिरोर मैनपुरी के खेतों में जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी ऊपर से गुजर रही 11000 की विद्युत लाइन के तार के टूटने से आग लग गई। चौकी प्रभारी व फायर टेंडर मौके पर पहुंचे गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही मौके पर पहुंचे अनुराग यादव ने किसानो की जली हुई फसल को देखकर लिखापड़ी की। विद्युत विभाग को लाइन सही करने हेतु सूचित कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ