*बिजली न मिलने से फसलें सूखने के कगार, तीन चार घंटे ही मिल रही बिजली, कैसे हो फसलों की सिंचाई*

 *बिजली न मिलने से फसलें सूखने के कगार,  तीन चार घंटे ही मिल रही बिजली, कैसे हो फसलों की सिंचाई*



बिछवां - बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र में विद्युत कटौती से किसान परेशान हैं। नलकूप की बिजली मात्र तीन या चार घंटे ही मिल रही है। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में मक्का की फसल सूखने के कगार पर है।  बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र में घरेलू बिजली व नलकूप बिजली की लाइन अलग अलग है और बिजली सप्लाई का भी अलग अलग समय है। सुल्तानगंज फीडर हन्नूखेडा फीडर  से नलकूप सप्लाई का बुरा हाल है। शासन के आदेशानुसार नलकूप सप्लाई दस घंटे मिलनी चाहिए पर किसानों का आरोप है कि नलकूप बिजली सप्लाई मात्र तीन या चार घंटे ही मिल रही है। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। मक्का की फसल सूखने के कगार पर है। क्षेत्र के रामनगर में किसानों ने बिजली विभाग के बिरोध में प्रदर्शन किया और मांग की कि पूरे दस घंटे बिजली दी जाय ताकि फसलों को समय पर पानी मिल सके। रामनगर निवासी लखमीचन्द का कहना है कि जब विद्मुत उपकेंद्र सुल्तानगंज पर बात की तो उन्होंने गेंहू की फसल में हवा के चलते आग लग जाना बताया। जवकि जव से लाइनें अलग अलग हुईं है। सप्लाई सही नहीं मिली किसानों का कहना है  । यदि बिजली का यही हाल रहा तो मक्का की फ़सल भी बर्बाद हो जायेगी। 

इस मौके पर सुधीर कुमार, अनिल कुमार , मोहन सिंह , धर्मेन्द्र सिंह, लालाराम आदि लोग मौजूद थे। अवर अभियंता देवेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत सप्लाई तार टूटने की वजह से थोड़ी बाधित रही थी। लेकिन अब सही है ।साथ ही फसल गेहूं की फसल कटते ही किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ