चचेरे भाइयों ने मकान पर किया कब्जा , अधिकारियों से न्याय की लगाई गुहार।
संवाददाता - प्रिंस कुमार आगरा
आगरा थाना फतेहपुर सिकरी ग्राम डिठवार की रहने वाली कमलेश की शादी 30 वर्ष पूर्व फतेहपुर सीकरी ग्राम चुरियारी के रहने वाले जसवंत से हुई थी। कमलेश के पिता तेज सिंह एक किसान थे जिनकी इकलौती पुत्री कमलेश थी। शादी के प्रचार कमलेश अपने पिता से मिलने के लिए समय समय पर आती रहती थी इसी दौरान अक्टूबर 2020 में कमलेश के पिता तेज सिंह का देहांत हो गया पिता के देहांत के पश्चात पिता का पुश्तैनी मकान में ताला डालकर एवं खेती को वेज पर उठाकर अपने ससुराल चली गई थी । कुछ समय पश्चात कमलेश ने 4 बीघा खेत अपने चचेरे भाइयों को 900000 में बेच दिया था वह अपने ससुराल चली गई थी अधिक समय से कमलेश के ना आने पर कमलेश के चचेरे भाइयों भंवर सिंह, राजवीर, ओम प्रकाश, गुड्डी पुत्र भंवर चारों भाइयों ने कमलेश के पिता के पुश्तैनी मकान में पड़े ताले को तोड़कर उसमें अपना कब्जा कर लिया था जब इसकी जानकारी कमलेश को मिली तो कमलेश ने अपने चचेरे भाइयों से बात की वह मकान को खाली करने को कहा लेकिन उल्टा ही चचेरे भाइयों ने कमलेश को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। कमलेश ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय चौकी मैं भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी उल्टा ही कमलेश के पूरे परिवार पर 151 की कार्रवाई कर दी गई थी हार कर कमलेश ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री , आगरा कमिश्नर, एवं जिला अधिकारी आगरा को लिखित में शिकायत पत्र दिया है जिसमें पिता के पुश्तैनी मकान को वापस दिलवाने कब्जा मुक्त करवाने एवं चारों चचेरे भाइयों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। देखना होगा क्या कमलेश का पिता का पुश्तैनी मकान कब्जा मुक्त हो पाएगा या कमलेश अधिकारियों के चक्कर लगाती रहेगी।

0 टिप्पणियाँ