*एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. परिसर करहल रोड पर किया जायेगा*

 *एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. परिसर करहल रोड पर किया जायेगा*


मैनपुरी - प्र0 जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने जनपद के समस्त हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई. एवं डिप्लोमाधारी योग्यता रखने वाले अभ्यथिर्यों को सूचित किया है कि दि. 25 मार्च को जिला सेवायोजन कायार्लय, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. परिसर करहल रोड पर किया जायेगा, जिसमें एस.आई.एस. सिक्यारिटी, जी. 4 एस. सिक्योरिटी, जे.बी.एम. टाटा, मदरसन सुमि, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, अपोलो होम केयर, जेनेवा क्राप साइंस, ओम इण्टरप्राइजेज, आर.पी.एल. एग्रो आदि लगभग 25 कम्पनियों द्वारा लगभग 2500 पदों पर भतीर् की जायेगी, इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण- पत्रों की छायाप्रति, बायोटेडा एवं फोटो सहित प्रातः 10 बजे निधार्रित स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु किसी भी प्रकार का व्यय देय नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ