*बिग ब्रेकिंग*
*इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा*
मंदिर की छत धंसी, 25 से अधिक लोग गिरे
कइयों के मौत की सूचना
रामनवमी वाले दिन इंदौर में बड़ा हादसा हो गया।
स्नेह नगर के पास पटेल नगर में स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से उसमें 25 से अधिक लोग गिर गए।
बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी तक 5 लोगों की मौत की सूचना है और 5 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है।

0 टिप्पणियाँ