बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा लगने को लेकर धरने पर बेठे NSUI ओर बहुजन समाज के लोग बहुजन समाज लोगो मैं काफ़ी अक्रोश
आगरा यमुना किनारे रोड़ से दूसरी ओर एत्मद्दौला जाने के लिए "भारत रत्न" बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से पुल का निर्माण हुआ था। जो कि सभी सरकारी दस्तावेजों में डॉ. आंबेड़कर पुल के नाम से प्रसिद्ध है। लेकिन आरएसएस और भाजपा सरकार वहां षड्यंत्र के साथ किसी अन्य महापुरुष की प्रतिमा लगा रहे हैं। जिसको लेकर अनुसूचित समाज के लोगों में बाहरी आक्रोश है। व अनुसूचित समाज के लोगों ने शनिवार को नगर निगम पर धरना दिया। धरने में सभी के हाथों में बाबा साहब के चित्र की तकतिया थी। नगर निगम बाबा साहब के नारों से गूंज उठा। बाबा के अस्थिव को मिटने नही देंगे, संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नही करने देंगे जैसे नारे लगाएं गए।अराजकता का माहौल फैलाना चाहते हैं क्योंकि बीजेपी, मेयर नवीन जैन व आरएसएस डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी से हमेशा से ही घृणा करते हैं। इसलिए भीमराव अंबेडकर जी का अस्तित्व मिटाना चाहते है क्योंकि पुल से उतरते ही उस तिराहे को अभी तक अंबेडकर पुल होने के नाते अंबेडकर पुल सर्किल तिराहा बोलते है, एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस किसी अन्य महापुरुष का अपमान नहीं करती पर ऐसे में वहां उस तिराहे पर सिर्फ "भारत रत्न" बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगनी चाहिए और इस बात को एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस आगरा नगर निगम को पहले ही अवगत करा चुकी थी उस पर आगरा नगर निगम अपना तानाशाही रवैया दिखाकर एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस की बात को अनसुना कर दिया इसी को लेकर आज एनएसयूआई प्रदेश सचिव नितिन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगरा नगर निगम में एक दिवसीय धरना दिया जिसमें यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष दीपक शर्म यूथ कांग्रेस व जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर और आदर्श उपासक संघ बुद्ध विहार युवा समिति कमेटी की उपसिकाओं ने धरने के समर्थन दिया चलते हुए नगर आयुक्त जी ने उप नगर आयुक्त जी को बात करने के लिए भेजा और धरना खत्म करने की बात कही इस पर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने कहा की नगर आयुक्त जी लोगों आकर आश्वासन दे इस पर नगर आयुक्त जी ने अपने कार्यालय में चार पांच लोगों को बुलाकर बात को विस्तार से सुना इस पर जांच करके जल्द ही किसी की भावना आहत ना हो ऐसा रास्ता निकालने की बात कही धरने में मौके यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष दीपक शर्म, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आकाश चंद्रा, छात्र नेता रजत भारती ,शारदा देवी, विध्या देवी, किरन देवी, शीला देवी, ओमवती, मुन्नी देवी, सरोज, सावित्री देवी, शिव्वो देवी, शिव देवी, सरिता देवी,
राजेश, महारत्न, कल्याण सिंह, सुनील कुमार बौद्ध, राकेश राज, राकेश छत्रपति, उत्तम, दर्शन, जयंत, सत्यप्रकाश


0 टिप्पणियाँ