अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार


 सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता - मैनपुरी की दन्नाहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर फैक्ट्री से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री से तमंचे और राइफल सहित अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं। फैक्ट्री में शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश में जुट गई है। दन्नाहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम हलपुरा निवासी रूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल सिंह को अवैध तमंचा और राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री से पुलिस ने तमंचा दो राइफल हथियार बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी रूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री में शामिल अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ