डेंगू बुखार के मरीजों के इलाज के लिए खून की कमी होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया रक्तदान

 डेंगू बुखार के मरीजों के इलाज के लिए खून की कमी होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया रक्तदान

सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता 

आगरा फिरोजाबाद में डेंगू तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा है। डेंगू के बढते मामलों और बच्चों की हुई मौत को लेकर सियासत भी गरमा गई है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ फ़िरोज़ाबाद के सरकारी अस्पताल में बच्चों के हाल-चाल लेने के लिए पहुँचे लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि डेंगू मरीजों को खून की आवश्यकता है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया और सभी पदाधिकारियों को रक्तदान करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन भी था और इस दिन से उन्होंने मरीजों के लिए हर संभव मदद की पहल भी शुरू की। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिरोजाबाद पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली थी और डेंगू से ग्रसित मरीजों और उनके स्वजनों से मुलाकात की थी।

मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महिला प्रदेश अध्यक्ष (बुंदेलखंड जोन) करिश्मा ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी के साथ फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कालेज के अस्पताल में डेंगू से पीड़ित बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए पहुँचे। उन्होंने डेंगू पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों से वार्ता की और सरकारी अस्पताल में मिल रहे इलाज की भी जानकारी ली। इस पर मरीजों के परिजनों और चिकित्सकों ने बच्चों के लिए खून की आवश्यकता के बारे में बताया। इस मामले को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ