किसान महापंचायत का आयोजन किया
सीवी लाइव न्यूज 24 संवाददाता -
आगरा किसान नेता कृषि विशेषज्ञ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव किसान संयुक्त मोर्चा को संगठित करने वाले किसान सरदारी की पगड़ी आदरणीय युद्धवीर सिंह जी की खंदौली टोल टैक्स आगरा पर अगवानी की .. मुजफ्फरनगर दुनिया की सबसे बड़ी किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए आज सादाबाद में पूर्व विधायक चौधरी प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया | किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि के रुप में किसान सरदारी की पगड़ी आदरणीय युद्धवीर सिंह जी किसान क्रांति गेट गाजीपुर से चलकर किसान सरदारी के बीच पहुंचे तथा काले कानूनों के बारे में भोले भाले सीधे-साधे किसानों को अवगत कराया और कहा कि जो तीनों काले कानून है वह नस्ल मस्ल और फसलों के खिलाफ है हम लोग आने वाली पीढ़ियों को तथा भारत को बचाने की लड़ाई 9 महीने से लड़ रहे हैं लेकिन सरकार किसानों को तथा उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है | सरकार का इलाज भरने के लिए आह्वान किया कि प्रस्तावित 5 तारीख को मुजफ्फरनगर में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे तथा सब लोग मिलकर सरकार का इलाज का भरने के लिए रणनीत को तैयार करें | क्योंकि आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा' क्योंकि सरकार लगातार आंदोलन कर रहे किसानों पर देश के अन्य हिस्सों में लाठियां बरसाने का काम कर रही है किसानों ने भी निर्णय ले लिया है कि अब जुर्म को ज्यादा दिनों तक हम सहन नहीं करेंगे जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चौधरी प्रताप सिंह, सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सम्मानित बड़े भाई कुशलपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, किसान नेता बड़े भाई आमिर खान जी ,भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, किसान नेता कर्मवीर सिंह जी, किसान नेता पूरन सिंह जी, किसान नेता भगत सिंह तथा हजारों की संख्या में सम्मानित किसान सरदारी कॉम उपस्थित रहे ||


0 टिप्पणियाँ