यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हुए पत्रकारों से रूबरू ओबीसी समाज की जाति जनगणना की कही बात
आगरा आए अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव ने खंदारी मऊ रोड स्थित समाजसेवी सुबोध यादव के निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव का कहना था यादव महासभा का प
प्रयास है कि सरकार ओबीसी समाज की जातीय जनगणना कराए जाति जनगणना से ओबीसी समाज की सभी बिरादरी ओं का सही-सही आकलन हो पाएगा की प्रदेश में ओबीसी समाज की सामाजिक और राजनीतिक कितनी भागीदारी है अशोक यादव ने पूरे प्रदेश में महासभा के संगठन को मजबूत करने की बात भी कही
एडवोकेट अशोक यादव का कहना था कि वह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और महासभा के संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं महासभा का प्रयास है तहसील स्तर पर समाज का संगठन न केवल बन सके बल्कि संगठन भी मजबूत हो इससे समाज की भागीदारी भी बढ़ेगी
इस मौके पर समाजसेवी सुबोध यादव ने आगरा में यादव महासभा को मजबूत करने के साथ समाज के किसी भी व्यक्ति के सुख दुख में पूरा साथ देने की बात कही
इससे पहले रामबाग स्थित कृष्णा मैरिज होम में यादव महासभा का सम्मेलन भी आयोजित किया गया इस सम्मेलन में समाज से जुड़े लोगों के साथ संगठन के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर मौजूद सभी ने यादव महासभा को मजबूत करने की बात कही इस मौके पर यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री जयपाल सिंह यादव वरिष्ठ समाजसेवी सुबोध यादव पूर्व पार्षद राजपाल यादव यादव महासभा के मंडल अध्यक्ष बॉबी यादव सपा नेता पदम सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार विकास यादव अजय यादव केके यादव शंकर यादव रवि यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे
यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हुए पत्रकारों से रूबरू ओबीसी समाज की जाति जनगणना की कही बात
देशभर के साथ प्रदेश भर में महासभा को मजबूत बनाने की कही बात
0 टिप्पणियाँ