नवागत थानाध्यक्ष पहुंचे यूपी - राजस्थान उटंगन नदी बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान।

 नवागत थानाध्यक्ष पहुंचे यूपी - राजस्थान उटंगन नदी बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान।


यूपी राजस्थान बॉर्डर उटंगन नदी पर नवागत थानाध्यक्ष चेकिंग अभियान चलाते हुए,

बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी किया चेक।


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश।


ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर रहेगी पुलिस की नजर।


 शमसाबाद : शमसाबाद में नवागत थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार दीक्षित सुबह 11 बजे पहुंचे  उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए उसके बाद सीधे थाने से निकल कर राजाखेड़ा मार्ग स्थित यूपी राजस्थान सीमा के पास उटंगन नदी बॉर्डर पर पहुंचे गए बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया। उसके बाद पुलिसकर्मियों से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली 31 मई को 5 पुलिसकर्मियों सहित थानाध्यक्ष शमसाबाद पर अवैध खनन  ओवर लोडिंग ट्रक निकलवाने के मामले में आरोप लगा गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सभी को सस्पेंड कर दिया था पुलिस अधिकारियों ने नए शमशाबाद थानाध्यक्ष के रूप में कुलदीप कुमार दीक्षित को भेज दिया बुधवार सुबह पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया सबसे पहले थाना परिसर में उपस्थित सभी अधीनस्थों तथा पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर जानकारी ली बैठक में सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए बैठक के बाद थानाध्यक्ष सीधे यूपी - राजस्थान बॉर्डर स्थित उटंगन नदी के आसपास की क्षेत्र की स्थिति के बारे में वहां के स्थानीय लोगों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही पूर्व में तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्वारा अवैध खनन bओवरलोडिंग वाहनों को रोकने के लिए लगवाए गए सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया।


बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए नवागत थानाध्यक्ष


बॉर्डर पर की गई वाहनों की चैकिंग।


 पुलिस टीम के साथ उटंगन नदी पर बने चेक पोस्ट पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को बारीकी से चेक किया गया। बॉर्डर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए

थानाध्यक्ष शमसाबाद कुलदीप कुमार दीक्षित ने कहा कि किसी भी कीमत पर जुआ, सट्टा,अवैध शराब कारोबार, अवैध खनन, ओवर लोडिंग नहीं होने दिए जाएंगे जो भी अपराधी होंगे, उन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने वही क्षेत्र में शांति बनाए रखने की भी अपील की।

 

प्रिन्स कुमार ( पत्रकार आगरा )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ