मोहब्बत की सरजमीं पर प्यार के दो पक्षियों की दास्तां
आगरा बॉलीवुड प्रोडक्शन के बैनर तले हार्ट बीट एल्बम का आगाज
आगरा मोहब्बत की नगरी आगरा में प्यार भरे पैगाम के साथ आगरा के युवाओं की हार्टबीट बढ़ाने व मोहब्बत की नगरी को अपने नए अंदाज में मदहोश करने के लिए आगरा बॉलीवुड प्रोडक्शन के बैनर तले एक खूबसूरत दिलकश चेहरे के खूबसूरत से अंदाज में हार्ट बीट एल्बम के माध्यम से एक एलबम आपके सामने पेश किया जा रहा है
जिसमें आगरा की टॉप 10 super मॉडल्स बीखेरंगी फैशन का जलवा
जो आगरा का जाना माना व पापुलैरिटी बटोरे हुए है।
जिसकी एक प्यार भरी मुस्कुराहट पर आज भी आगरा क्वींस की हार्टबीट बढ़ जाती है। वो है आपके अपने हीरो नितिन मित्तल जो आपके सामने रुबरू होंगे।
आगरा की सरजमीं पर फिल्माए इस एल्बम की शूटिंग आगरा के ही विभिन्न स्थानों पर की गई है जिसमे मोहब्बत की नगरी के स्थानों को भी फिल्माया गया है
ताजनगरी आगरा के युवा कलाकार नितिन मित्तल जी एक कुशल बिजनेसमैन के साथ-साथ एक बहुत ही खूबसूरत मॉडल व एक्टर है। जो हमेशा लोगो के बीच सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं
युवाओं के लिये बड़े ही खुशी की बात है कि बहुत ही जल्द आपके बीच यानि 11 अप्रैल 2021 को अपने पहले संगीत वीडियो हार्टबीट के साथ आ रहे है।
बात चीत के दौरान युवा कलाकार नितिन मित्तल ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उनका सपना कॉलेज टाइम से ही फिल्मों में जाने का था। अपनी लगन व मेहनत से आप लोगो के बीच अब इस संगीत वीडियो के द्वारा वह इसकी शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले वह कुछ शॉर्ट फिल्म्स भी कर चुके हैं इस वीडियो में नितिन मित्तल एक्ट्रेस मीना के साथ रोमांटिक नजर आएंगे
इस वीडियो को आमिर दीवाना और अरुण कुमार द्वारा निर्देशित किया गया जोकि आगरा के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक है।
आमिर दीवाना शहर के जाने माने उन डायरेक्टर व कलाकार में से एक है जिन्होंने लगातार सँघर्ष करके एक ऐसा मुकाम बनाया है जो आगरा ही नही फिल्मों की नगरी मुम्बई के दिग्गजों को अपना दीवाना बना दिया है दिलकश अंदाज के धनी अमीर दीवाना ने जहा अपनी अलग पहचान बनाई तो वही हर बार एक नए चहरे व नए कलाकार को हीरे की तरह तराश कर एलबम में चार चांद लगाने का कार्य निरन्तर रहा है ताजनगरी के युवा अमीर दीवाना के खास दीवाने है।
इसमें एक्टर *नितिन मित्तल* और एक्ट्रेस *मीना* के बीच की केमिस्ट्री दिल से एक अनोखी है यह एक प्यार भरा रोमांटिक गीत है जो दो युवा दिलों के प्यार और भावनाओं को व्यक्त करता है गाना हार्टबीट दर्शाता है कि अगर आज आप एक दूसरे को प्यार करते हैं तो वह गहरा और दिल से होना चाहिए
अभिनेता नितिन मित्तल के बारे में बात करें तो वह कई युवाओं को अपने काम से ही कायल कर चुके हैं उनका मानना है अगर किसी का सपना कुछ करने का है या कोई पैशन है तो वह कभी भी और कोई भी कर सकता है और अगर किसी काम को करने की किसी ने मन में ठान ली तो पूरी कायनात उसे जुटाने में जुड़ जाती है
जानकारी के अनुसार बता दें कि शहर में इस तरह के एल्बम बनाने के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद एल्बम के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों ने मिसाल कायम की है
साथ होगा सिंगिंग और डांसिंग का धमाल
ताज बैंगल स्टोर कमला नगर,आकाश मित्तल ,आशीष लवानिया, फैशन कोरियोग्राफी रहेगी शुभी भटनागर, प्रज्वल सिंघल, अनुज गुप्ता, मॉडल्स मेकअप प्रीत सहाय मेकओवर, अजय शर्मा
आदि का सहयोग रहेगा

0 टिप्पणियाँ